PM मोदी के जन्मदिन पर बिहार में चलाया जा रहा विशेष टीकाकरण अभियानः मंगल पांडेय

9/17/2021 1:36:45 PM

 

पटनाः बिहार के स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय ने कहा कि राज्य के मुख्यमंत्री ने स्वास्थ्य विभाग को निर्देश दिया कि प्रधानमंत्री के जन्मदिन के अवसर पर विशेष टीकाकरण अभियान राज्य में चलाया जाए। साथ ही 1 दिन का सर्वाधिक टीकाकरण 17 सितंबर को किया जाए।

स्वास्थ्य विभाग ने तय किया कि आज 30 लाख डोज़ लगाए जाएंगे। स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि राज्य भर में लगभग 14,500 केंद्रों का चयन किया गया है, जहां 50,000 स्वास्थ्य कर्मियों को तैनात किया जाएगा। सीएम पटना के कंकड़बाग स्थित एक केंद्र पर भी मौजूद रहेंगे। हमारा लक्ष्य इस महीने के अंत तक वैक्सीन की 4.5 करोड़ खुराक देने का है।

बता दें कि शुक्रवार को पीएम मोदी का जन्मदिन है। इस मौके पर बिहार सरकार ने अनोखे तरीके से उन्हें तोहफा देने का सोचा है। नीतीश कुमार ने स्वास्थ्य विभाग को राज्य में एक विशेष टीकाकरण अभियान चलाने का निर्देश दिया है। वहीं, स्वास्थ्य विभाग ने 17 सितंबर को 30 लाख वैक्सीन लगाने का फैसला किया है।
 

Content Writer

Nitika