दिल्ली में बोले लालू यादव- कांग्रेस के साथ गठबंधन क्या होता है? हम हारने के लिए कांग्रेस का साथ देते?

10/24/2021 3:20:48 PM

दिल्ली/पटनाः बिहार में आरजेडी-कांग्रेस गठबंधन पर राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) के प्रमुख लालू यादव ने कहा कि कांग्रेस के साथ गठबंधन क्या होता है? हम हारने के लिए कांग्रेस का साथ देते? ज़मानत ज़ब्त करवाने के लिए उनका साथ देते?

दरअसल, बिहार में महागठबंधन टूट गया है। यहां कांग्रेस ने 2024 लोकसभा चुनाव में सभी 40 सीटों पर अकेले लड़ने का ऐलान किया है। कांग्रेस बिहार प्रभारी भक्त चरण दास ने ये ऐलान किया। इतना ही नहीं उन्होंने महागठबंधन में टूट के लिए लालू यादव की पार्टी राजद को जिम्मेदार ठहराया।

बता दें कि बिहार में पिछले साल विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस, राजद और लेफ्ट पार्टियों ने मिलकर महागठबंधन बनाया था।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Nitika

Recommended News

Related News

static