बिहार के सभी निबंधित श्रमिकों को मिलेगा आयुष्मान भारत योजना का लाभः श्रम मंत्री

8/2/2021 2:36:03 PM

मुंगेरः बिहार के श्रम मंत्री जीवेश कुमार ने रविवार को कहा कि प्रदेश के के सभी निबंधित श्रमिकों को आयुष्मान भारत योजना का लाभ दिया जाएगा।

जीवेश कुमार ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि बिहार के सभी निबंधित श्रमिकों को आयुष्मान भारत योजना से जोड़ दिया गया है। इस योजना के माध्यम से श्रम विभाग प्रतिवर्ष निबंधित श्रमिकों के ईलाज पर 110 करोड़ रुपए खर्च करेगा। निबंधित श्रमिक किसी भी अस्पताल में पांच लाख तक की चिकित्सा सुविधा उठा सकेंगें।

मंत्री ने कहा कि श्रम विभाग ने राज्य के निबंधित श्रमिकों को आयुष्मान भारत योजना के तहत चिकित्सीय लाभ देना भी शुरू कर दिया है। उन्होंने कहा कि बिहार देश में पहला राज्य है जहां 19 लाख श्रमिकों को आधार से जोड़ दिया गया है और अब ऑनलाइन माध्यम से सरकार 19 लाख आधार से जुड़े श्रमिकों को सरकारी सहायता मिनटों में पहुंचा रही है। बिहार सरकार ने कोरोना की द्वितीय लहर में राज्य के 19 लाख श्रमिकों को स्वास्थ्य चेक-अप के लिए सभी को 3-3 हजार की सहायता राशि पहुंचाने का काम किया है।

Content Writer

Ramanjot