रैली में बोले JP नड्डा- चारा वाले जेल में; राजद का जवाब- BJP 'जल्लाद' पार्टी

10/16/2020 11:33:20 AM

 

पटनाः भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने गुरुवार को बिहार के रोहतास और औरंगाबाद जिले में चुनावी रैलियां की। पिछले 4 दिनों से वह उनका दूसरा दौरा था। उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव पर निशाना साधा।

जेपी नड्डा ने कहा कि लालू राज में शिक्षा व्यवस्था चौपट हो गई। बिहार को चरवाहा विश्वविद्यालय देते-देते चारागाह बना दिया गया। आज चारा वाले रांची की जेल में बैठे हैं। लालू राज में शहाबुद्दीन (बाहुबली नेता) को कुछ नहीं किया गया। पहले जाति के आधार पर वोटिंग होती थी, अब जागरूकता आ गई है। मोदी सरकार ने कश्मीर में अनुच्छेद-370 को धराशाही किया, जबकि कांग्रेस ने राम मंदिर का मुद्दा का लटकाया और भटकाया। हम हमेशा राम मंदिर के पक्ष में थे।

वहीं राजद ने अपने सोशल मीडिया के अकाउंट पर कहा कि भाजपा जल्लाद पार्टी है। इनका सरकार बनी तो इनके नेताओं के आवास मुजफ्फरपुर कांड की पुनरावृत्ति के स्थल बन जाएंगे। ये तो दुष्कर्म को भी झुठला देते हैं। सीएम नीतीश कुमार को तो रोजगार मांने वाले युवाओं से भी चिढ़ है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Nitika

Recommended News

Related News

static