JDU ने चिराग पर RJD के सहयोगी की तरह काम करने का लगाया आरोप, कहा- LJP के टिकट...

Monday, Oct 26, 2020-11:59 AM (IST)

 

पटनाः जदयू ने लोजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान पर राजद के सहयोगी की तरह काम करने का आरोप लगाया है। साथ ही कहा कि यह बिहार विधानसभा चुनाव में लोजपा के टिकट पर चुनाव लड़ रहे उम्मीदवारों की सूची से साबित हो जाता है।

जदयू के प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद वशिष्ठ नारायण सिंह ने कहा कि इस बार के विधानसभा चुनाव में लोजपा और राजद गुप्त समझौते के तहत काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि इसे लोजपा के उम्मीदवारों की सूची को देखकर आसानी से समझा जा सकता है। वशिष्ठ नारायण सिंह ने कहा कि उनकी पार्टी जदयू कभी भी लोजपा और उसके अध्यक्ष चिराग पासवान के हताशा में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के खिलाफ दिए जाने वाले बयानों को गंभीरता से नहीं लेती है। उन्होंने कहा कि लोजपा अस्तित्व के संकट जैसी चुनौती का सामना कर रही है इसलिए वह ‘मरता क्या नहीं करता' की तर्ज पर काम कर रही है।

वहीं जदयू के प्रदेश अध्यक्ष ने पासवान के बयानों को लेकर मतदाताओं में कोई भ्रम नहीं है। उन्होंने कहा कि बिहार में चुनाव प्रचार के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की प्रशंसा की और दोनों नेताओें ने पूरे जोश के साथ राजग प्रत्याशियों के पक्ष में चुनावी सभाएं भी कीं। जनता में किसी तरह के भ्रम की स्थिति नहीं है।

सांसद ने राजद नेता एवं महागठबंधन की ओर से मुख्यमंत्री पद के दावेदार तेजस्वी यादव के बयान कि मुख्यमंत्री थके-हारे नेता है के संबंध में पूछे गए सवाल के जवाब में कहा कि कुमार प्रतिदिन 14 घंटे काम करते हैं। उनकी ऊर्जा के सामने आज के युवा नेता कहीं भी नहीं ठहरते हैं।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Nitika

Related News

static