NDA ने लालू सरकार का जंगलराज खत्म कर स्थापित किया सुशासनः देवेंद्र फडणवीस

10/19/2020 9:47:30 AM

भागलपुरः बिहार में भारतीय जनता पार्टी (BJP) के चुनाव प्रभारी एवं महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस (Devendra Fadnavis) ने कहा कि प्रदेश में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) सरकार ने लालू सरकार का जंगलराज समाप्त कर सुशासन स्थापित किया और इस वजह से राज्य की ख्याति बढ़ी है।

फडणवीस ने रविवार को यहां पार्टी कार्यकर्ताओं की क्षेत्रीय बैठक को संबोधित करते हुए कहा, ‘‘प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के वादों एवं नेक इरादों के कारण आज देश विकास के पथ पर तेजी से बढ़ता जा रहा है तो वहीं बिहार में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में राजग की सरकार हर क्षेत्र में काम कर रही है। इससे प्रदेश में आज चारो ओर खुशहाली है।

भाजपा चुनाव प्रभारी ने कहा कि एक समय ऐसा भी था जब राष्ट्रीय जनता दल (RJD) अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव ने बिहार को जंगलराज बनाकर छोड़ दिया था। वहीं, सत्ता में आने पर राजग सरकार इस जंगल राज का खात्मा कर बिहार को एक नई पहचान देने के लिए काम कर रही हैं। उन्होंने दावा किया कि बिहार में आज हर तबके के लोग राहत में हैं।

Ramanjot