मुख्यमंत्री का विकास से कोई लेना-देना नहीं, नीतीश और विकास दोनों विपरीत शब्दः चिराग पासवान

11/28/2021 6:07:52 PM

पटनाः लोजपा (लोक जनशक्ति पार्टी) के स्थापना दिवस के मौके पर चिराग पासवान ने कहा कि हमारे नेता रामविलास पासवान ने गरीब, वंचितों और शोषितों के लिए बहुत कुछ किया लेकिन अभी भी कई ऐसे काम है, जो करने बाकी है। स्थापना दिवस के माध्यम से हमें ये संकल्प लेकर जाने की जरुरत है कि आने वाले दिनों में हमारे नेता ने जो विकसित राज्य बनाने का सपना देखा था, 'बिहार फर्स्ट बिहारी फर्स्ट', उसे धरातल पर उतारने की एक बड़ी जिम्मेदारी अब हमारी है।

स्थापना दिवस के अवसर पर कार्यक्रम को संबोधित करते हुए लोजपा नेता ने नीतीश सरकार पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि मौजूदा सरकार मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का विकास से कोई लेना-देना नहीं है। नीतीश कुमार और विकास, ये दोनों विपरीत शब्द है। नीतीश कुमार जी कभी नहीं चाहेंगे कि बिहार विकसित हो। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार युवा विरोधी सोच रखते हैं।

चिराग पासवान ने कहा कि नीतीश कुमार कभी नहीं चाहेंगे कि बिहार का युवा पढ़ लिख जाए। अगर बिहारी युवा पढ़ लिख जाए तो वह अपने हक की मांग करेंगे जैसे कि चिराग पासवान कर रहा है। वो एक चिराग पासवान को तो बर्दाश्त नहीं कर पाते। अगर लाखों चिराग पासवान खड़े हो गए तो संकट उन्हीं को खड़ा होगा। उन्होंने कहा कि शिक्षा और स्वास्थ्य के लिए बिहारियों को दूसरे राज्यों में जाना पड़ता है। शिक्षा और स्वास्थ्य व्यवस्था यहां पर कभी अच्छी नहीं हो सकती। बता दें कि अंत में लोजपा नेता ने केंद्र सरकार की प्रशंसा भी की।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Nitika

Recommended News

Related News

static