मेरे लिए जिंदगी का मनहूस दिन है आज, जिसे गोद में खिलाया वही छोड़ गया साथः छातापुर MLA

6/14/2020 7:30:23 PM

 

सुपौलः बॉलीवुड के जाने माने अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के निधन पर पटना में गम का माहौल है। सुशांत का बचपन पटना में बीता। उनकी की प्रारंभिक पढ़ाई पटना के सेंट कैरेंस हाई स्कूल से हुई है। बेटे की मौत की खबर सुनकर पिता सदमे में हैं। वहीं छातापुर के विधायक नीरज बबलू घटना की सूचना मिलने पर मर्माहत हैं। उन्होंने कहा कि मेरे जिंदगी का सबसे मनहूस दिन आज है, जिसे मैं अपने जान से भी अधिक प्यार करता था आज हमें सदा के लिए छोड़ दिया।
PunjabKesari
नीरज बबलू ने कहा कि उनके 5 भाइयों में सुशांत सबसे छोटा था। मुझे अब भी यकीन नहीं हो रहा है। सुशांत का जाना बेहद हृदय विदारक है। आज हिंदी फिल्मों के युवा कलाकार और कोसी के सपूत सुशांत सिंह राजपूत के असमय निधन पर गहरा आघात पहुंचा है। जिंदगी में सफलता की बुलंदियों पर आकर यूं चला जाना, बेहद हृदयविदारक और असहनीय है। उनकी मृत्यु का समाचार स्तब्ध करने वाला है। उसने बहुत स्‍ट्रगल कर खुद के दम पर फिल्‍म इंडस्‍ट्री में ये मुकाम बनाया था और वे युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत थे।

वहीं छातापुर विधायक ने कहा कि छिछोरे, एमएस धोनी, केदारनाथ और कायपोचे जैसी फिल्‍मों से सुशांत ने देश के लोगों के दिलों में जगह बनाई थी। उनकी अभिनय क्षमता, प्रतिभा और कौशल के लोग कायल था। उनका यूं चले जाना पीड़ादायक है और यह फिल्म जगत के लिए एक बड़ा नुकसान है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Nitika

Recommended News

Related News

static