कृषि मंत्री अमरेंद्र प्रताप सिंह बोले- किसानों के समग्र विकास के लिए सरकार कृत-संकल्प

2/21/2021 11:49:37 AM

भागलपुरः बिहार के कृषि मंत्री अमरेंद्र प्रताप सिंह ने शनिवार को भागलपुर के सबौर स्थित बिहार कृषि विश्वविद्यालय में आयोजित तीन दिवसीय किसान मेला का उद्घाटन किया। इसके बाद उन्होंने कहा कि कहा कि प्रदेश के अधिकांश लोग खेती पर ही निर्भर करते हैं और ऐसे लोगों को खेती की नई तकनीक एवं आर्थिक सहायता देने के लिए राज्य सरकार कृत-संकल्प है।

किसान मेले का उद्घाटन करने के बाद एक समारोह को संबोधित करते हुए अमरेंद्र सिंह ने कहा कि पंजाब के किसानों ने रासायनिक खादों का इतना उपयोग किया है कि वहां की मिट्टी 90 प्रतिशत बीमार हो चुकी है। पंजाब में राजा की तरह किसान खेती करते हैं। इसलिए वहां के गरीब किसानों का भला कभी नहीं हो सकता है। उन्होंने कहा कि बिहार में ऐसी स्थिति कभी नहीं होने दी जाएगी। उन्होंने कहा कि राज्य के किसानों के समग्र विकास के लिए राज्य सरकार तेजी से पहल कर रही है। इस प्रदेश में केवल बिहार कृषि विश्वविद्यालय में सब एग्री इक्यूवेशन सेंटर चलाया जा रहा है। जहां पर युवाओं को पांच लाख से पच्चीस लाख रुपए तक की राशि व्यवसाय करने के लिए अनुदान दिए जा रहे है। यह योजना केंद्र सरकार द्वारा संचालित है।

कृषि मंत्री ने कहा कि बिहार के परिपेक्ष्य में युवाओं की यह योजना बहुत ही महत्वपूर्ण है। इसी तरह प्रदेश में मौसम अनुकूल खेती सबसे पहले बिहार कृषि विश्वविद्यालय की ओर से आठ जिलों में सफलतापूर्वक संचालित किया गया है। बाद में राज्य सरकार ने सभी जिलो में इसे लागू कर दिया है। समारोह को विधायक ललित नारायण मंडल, ललन पासवान एवं बिहार कृषि विश्वविद्यालय के कुलपति डा. ए सोहाने ने भी संबोधित किया।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Ramanjot

Recommended News

Related News

static