कृषि मंत्री सुधाकर सिंह ने कहा- मैं चोरों का सरदार हूं, मेरे ऊपर भी कई चोर हैं...

9/13/2022 1:06:16 PM

कैमूरः बिहार के कृषि मंत्री सुधाकर सिंह ने कहा कि हमारे कृषि विभाग में कोई ऐसा नहीं है, जो चोरी नहीं करता हो और हम उन चोरों के सरदार हैं। मेरे ऊपर और भी कई लोग हैं। सरकार नई तो बन गई है लेकिन ये सरकार है वही पुरानी और इसके चाल चलन भी पुराने हैं।

कृषि मंत्री ने कहा कि मैंने जो कहा है मैं उस पर कायम हूं। मैं अपने बयान में कोई संशोधन नहीं कर रहा हूं। इसके आगे मुझे कुछ नहीं कहना है। मैं अपने फेसबुक लाइव में यह बोला हूं। आपको जो चलाना है चलाएं लेकिन जनता ने मुझे चुनकर भेजा हैं। दरअसल, कृषि मंत्री ने कैमूर में किसानों को संबोधित करते हुए ये बातें कही।

वहीं सुधाकर सिंह के इस बयान के बाद से सियासी हलकों में चर्चा का बाजार गर्म हो गया। बता दें कि सुधाकर सिंह के पिता जगदानंद सिंह बिहार राजद के अध्यक्ष हैं।

Content Writer

Nitika