छपरा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में कर्मचारियों ने डॉक्टर से की बदसलूकी, दी गोली मारने की धमकी

11/28/2021 6:20:07 PM

छपराः बिहार के छपरा जिले से एक डॉक्टर के साथ बदसलूकी का मामला प्रकाश में आया है, यह बदसलूकी और किसी ने नहीं बल्कि स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों ने की है। कर्मचारियों ने डॉक्टर के साथ गाली-गलौच किया और गोली मारने की भी धमकी दी।

दरअसल, मामला छपरा के रिविलगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का है। डॉक्टर अभिषेक कुमार सिंह स्वास्थ्य केंद्र में अपना मेडिकल करवाने गए, लेकिन विभाग के कर्मचारियों ने उनसे इसके पैसे मांगे। सिंह ने जब इस बात का विरोध किया तो उन्होंने डॉ. से मारपीट और धक्का मुक्की भी की। इसके बाद वहां मौजूद लोगों ने इस वाकय का वीडियो बना लिया और सोशल मीडिया पर वायरल भी कर दिया।

इसी के साथ कार्यालय के एक कर्मी ने डॉक्टर को इतना तक कह दिया कि यदि छपरा में दिखाई भी दिए तो गोली मार देंगे। इस घटना की वीडियो वायरल होने के बाद इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (IMA) ने संज्ञान लिया। स्वास्थ्य विभाग के अपर अधिकारियों से शिकायत की गई साथ ही आरोपियों पर कड़ी कार्रवाई करने की भी मांग की गई।
 

Content Writer

Diksha kanojia