मंत्री हरि सहनी ने खेल के महत्व पर डाला प्रकाश, कहा- मानव जीवन की आकांक्षाओं की पूर्ति का एकमात्र साधन खेल

Tuesday, Sep 03, 2024-11:09 AM (IST)

दरभंगा: बिहार सरकार के मंत्री हरि सहनी ने खेल के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि मानव के जीवन में जितनी भी आकांक्षाएं हैं उनकी पूर्ति का एकमात्र साधन खेल है। हरि सहनी ने सोमवार को बिहार राज्य खेल प्राधिकरण पटना एवं जिला प्रशासन दरभंगा के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित जिला स्तरीय विद्यालय खेल प्रतियोगिता का उद्घाटन करने के बाद आयोजित समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि स्वस्थ तन तभी स्वस्थ रहता है मन और यह खेल से ही संभव है।

हरि सहनी ने खिलाड़ियों का जोरदार उत्साह बढ़ाते हुए कहा कि खिलाड़ी ही होते हैं जो हर क्षण भारत के राष्ट्रीय तिरंगे को फहराने का गौरव पाते हैं। मंत्री ने कहा कि वर्तमान समय में ओलंपिक से लेकर विभिन्न स्पर्धा में भारत के खिलाड़ियों ने विश्व में भारत का मान बढ़ाया है। खेल से जीवन में अनुशासन एवं चरित्र का निर्माण होता है और चरित्र निर्माण से जुड़ा व्यक्ति ही राष्ट्र के लिए अपना सर्वस्व अर्पण करने का दम रखता है। विवेकानंद का उदाहरण देते हुए उन्होंने कहा जियो तो देश के लिए मरो तो देश के लिए हमारा सब कुछ हो स्वदेश के लिए भारत की सभ्यता और संस्कृति की पहचान खेल से और खेल में ऊंचा स्थान पाना विवेकानंद की तरह जीवन यदि हो तो सब कुछ संभव है।

दरभंगा जिला खेल संघ के सचिव जितेंद्र कुमार सिंह ने सभी खिलाड़ियों से अपने जिला को गौरवपूर्ण स्थान दिलाने में अपनी संपूर्ण क्षमता को झोंकने का आह्वान किया। संपूर्ण कार्यक्रम का संचालन एवं उद्घोषणा अवकाश प्राप्त शारीरिक शिक्षा शिक्षक रवींद्र कुमार सिंह ने किया। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Ramanjot

Related News

static