पटना के लिए रवाना हुए SP विनय तिवारी, कहा- मुंबई में हमारी जांच को किया गया क्वारंटाइन

8/7/2020 6:31:10 PM

 

पटनाः सुशांत सुसाइड केस की जांच करने मुंबई गए पटना एसपी विनय तिवारी को बीएमसी ने क्वारंटाइन से मुक्त कर दिया गया है। अब वह मुंबई से पटना के लिए रवाना हो गए हैं। वहीं एसपी ने कहा कि मुंबई में हमारी जांच को क्वारंटाइन किया गया।

एसपी विनय तिवारी ने कहा कि मुंबई में बिहार पुलिस को जांच करने से रोका जाना एक अफसोसजनक बात है। मैं नियमों के तहत मुंबई आया था लेकिन मुझे एक क्वारंटाइन किया गया। मुंबई में जो कुछ हुआ, उससे हमारी जांच प्रभावित हुई लेकिन मुझे कुछ नहीं कहना। वहीं एसपी ने कहा कि अब वह वापस जा रहे हैं और एजेंसियों के काम करने के तौर-तरीकों पर उन्हें कोई टिप्पणी नहीं करना है।

बता दें कि विनय तिवारी सुशांत मामले की जांच करने मुंबई गए थे, जहां उन्हें बीएमसी ने क्वारंटाइन कर दिया था। इसे लेकर उच्चतम न्यायालय ने कड़ी फटकार लगाई थी। बिहार के पुलिस महानिदेशक गुप्तेश्वर पांडे ने भी इस घटना पर कड़ी नाराजगी जताई थी। विनय तिवारी ने बताया कि बीएमसी ने उन्हें संदेश भेजकर क्वारंटाइन खत्म करने की सूचना दी है।

Nitika