बिहार में एक बार फिर खाकी हुई दागदार, अवैध वसूली कर रहे दारोगा को SP ने रंगेहाथ किया गिरफ्तार

Wednesday, Jan 20, 2021-04:14 PM (IST)

 

भोजपुरः बिहार के भोजपुर से एक बार फिर खाकी का बदनाम चेहरा देखने को मिला है, जहां पर एक दारोगा सड़क पर सरेआम अवैध वसूली करता हुआ नजर आ रहा है। वहीं एसपी ने मामले में तुरंत कार्रवाई करते हुए दारोगा को रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया। 

भोजपुर एसपी ने जानकारी देते हुए बताया कि दारोगा जितेंद्र सिंह चांदी थाना में पदस्थापित थे। जितेंद्र सिंह की ड्यूटी रात्रि गश्ती के लिए लगी थी। इस दौरान वह ट्रकों से अवैध वसूली कर रहा था। उन्होंने कहा कि एक वीडियो भी सामने आया, जिसमें दारोगा सरेआम वसूली करता हुआ दिखाई दे रहा था। इसके आधार पर उन्होंने दारोगा को रंगेहाथ गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

वहीं एसपी ने कहा कि कई बार गांव के लोगों के द्वारा यह बात सामने आ रही थी कि यहां पर ट्रकों से अवैध वसूली की जाती है। इसकी वजह से सड़क जाम की समस्या बढ़ती जा रही थी। साथ ही गांव के लोगों को भी कई समस्याओं का सामना करना पड़ रहा था। उन्होंने कहा कि अपराधी हो या कोई अपने ही विभाग का अधिकारी, गलती करने पर उन्हें बख्शा नहीं जाएगा।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Nitika

Related News

static