आराः बाइक सवार हथियारबंद बदमाशों ने शहर के बड़े व्यवसायी के पुत्र को मारी गोली

3/18/2021 1:52:56 PM

आराः बिहार के आरा शहर के नवादा थाना क्षेत्र के स्टेशन रोड जैन कॉलेज के पास बुधवार की शाम हथियारबंद बदमाशों ने एक युवक को गोली मार दी। युवक के गोली पेट में लगी है। युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे आनन-फानन में इलाज के लिए बाबू बाजार स्थित निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

जानकारी के अनुसार, जख्मी युवक जैन कॉलेज निवासी ओम प्रकाश का 27 वर्षीय पुत्र गोलू कुमार है।इधर जख्मी युवक के चाचा पंकज कुमार ने बताया कि वह बुधवार सुबह जैन कॉलेज मोहल्ले में अपने घर से पूजा करके 10 मिनट पहले ही पैदल जैन कॉलेज की ओर जा रहा था। इसी बीच बाइक सवार 2 हथियारबंद अपराधियों वहां आए और उसे गोली मार दी।

आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छानबीन कर रही पुलिस
वहीं दूसरी तरफ घटना की सूचना मिलते ही सदर एसडीपीओ पंकज कुमार रावत शहर के निजी अस्पताल पहुंचे और जख्मी के परिजनों से घटना की जानकारी ली। उन्होंने बताया कि अभी हम घटनास्थल पर पहुंच छानबीन करने के बाद ही कुछ बता पाएंगे। डॉ. विकास ने बताया कि जख्मी युवक अभी खतरे से बाहर है। उसकी गोली निकाल दी गई है।

अपराधियों ने 36 घंटे के भीतर 5 लोगों को मारी गोली
बता दें कि जख्मी युवक का किसी से कोई विवाद या दुश्मनी नहीं है। हालांकि घटना का कारण पूरी तरह स्पष्ट नहीं हो पाया है। इतना ही नहीं अपराधियों के हौसले इस कदर बुलंद होते जा रहे हैं कि उन्होंने बीते 36 घंटों के भीतर 5 लोगों को गोली मार दी।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Nitika

Recommended News

Related News

static