कलयुगी दामाद की शर्मनाक करतूत, सास से हुआ प्यार तो रोड़ा बन रहे ससुर को उतारा मौत के घाट

12/15/2020 12:27:19 PM

 

बांकाः बिहार के बांका से एक कलयुगी दामाद की शर्मनाक करतूत सामने आई है, जहां पर जवान दामाद को अपनी ही सास से प्यार हो गया। साथ ही दोनों एक दूसरे को दिल दे बैठे। वहीं अवैध संबंध में रोड़ा बन रहे ससुर को दोनों ने मिलकर मौत के घाट उतार दिया।

घटना बांका जिले के रजौन थाना इलाके की है, जहां लौढिया गांव में कलयुग पासवान की बड़ी बेटी की शादी मुस्तफापुर में राजेश पासवान से हुई थी। शादी के कुछ साल बाद ही दामाद राजेश घर जमाई बनकर ससुराल में ही रहने लगा। ससुर अपने काम के चलते लुधियाना रहता थी। इस दौरान दामाद का अपनी सास के साथ अवैध संबंध शुरू हो गया। कुछ समय बाद सास-दामाद के बीच के रिश्ते की जानकारी सभी लोगों को हो गई। लॉकडाउन के दौरान ससुर भी लुधियाना छोड़कर घर लौढिया रहने लगा।

वहीं ससुर का घर में रहना सास-दामाद के अवैध संबंध में रोड़े बनने लगा। इसी के चलते सास और दामाद ने मिलकर ससुर को मौत के घाट उतार दिया। इस घटना के बाद से ग्रामीणों और परिजनों ने खुलेआम दोनों के अवैध संबंध के चलते ही हत्या होना बताया है। बांका एसडीपीओ दिनेश चंद्र श्रीवास्तव ने हत्या की पुष्टि करते हुए मामले की जांच कर उचित कार्रवाई करने की बात कही है। पुलिस के द्वारा मामले की छानबीन की जा रही है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Nitika

Recommended News

Related News

static