बेटे ने किया प्रेम विवाह तो परिजनों को भुगतना पड़ा खामियाजा, लड़की पक्ष ने घर में घुसकर की मारपीट

10/16/2021 4:55:51 PM

 

मधुबनीः बिहार में प्रेम विवाह का एक अजीबो-गरीब मामला सामने आया है। मधुबनी जिले में अपनी ही गांव की लड़की से युवक ने विवाह कर लिया। मोबाइल के जरिए उनका प्रेम संबंध चला। अब यह शादी अजीब इसलिए है कि दोनों पक्षों के रजामंदी से विवाह होने के बावजूद लड़की पक्ष के परिजनों ने लड़के वालों से मारपीट की व उनकी घर की महिलाओं से भी अभद्र व्यवहार किया।

दरअसल, मधुबनी जिले के सकरी थाना क्षेत्र के बेलाम शिवदत्तपुर में युवक ने अपनी प्रेमिका से शादी करली। वहीं उसकी शादी का नतीजा उसके माता पिता को भुगतना पड़ा। लड़की पक्ष ने लड़के वालों के घर में घुसकर लड़के के परिजनों से मारपीट की महिलाओं को भी बुरी तरह से पीटा व गंदी-गंदी गालियां भी दी। वहीं जब पड़ोस मे रहने वाली एक महिला इस विवाद का बीच-बचाव करने आई तो लड़की पक्ष ने उसके साथ भी मारपीट की।

इस सबके बावजूद लड़की पक्ष ने ही लड़के वालों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवा दिया, फिलहाल लड़के वालों ने जमानत ले ली है। वहीं जब मारपीट की अवाजें व विवाद ज्यादा बढ़ गया तब आस-पास के कई लोग इक्कठ्ठा हो गए जिनकों देख लड़कीवाले भाग खड़े हुए। इधर पुलिस का कहना है कि मामला काफी गंभीर है इसकी सही तरीके से जांच की जाएगी।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Diksha kanojia

Recommended News

Related News

static