थानेदार ने दिया धोखा तो 'दबंग' लुक वाली सिपाही ने किया सुसाइड, पति ने खोला ये राज

9/6/2020 3:15:48 PM

अररियाः बिहार में अररिया जिले के सिमराहा थाना में पदस्थापित महिला कांस्टेबल श्रुति कुमारी का शुक्रवार को फंदे से लटका शव बरामद किया गया था। इसके बाद आत्महत्या की आशंका जताई जा रही थी। वहीं अब इस मामले में बड़ा खुलासा हुआ है। इस घटना में प्रेम-प्रसंग की बात सामने आई है जिसका आरोप थानेदार पर लगा है।
PunjabKesari
दरअसल, सिमराहा थाना में पदस्थापित महिला कांस्टेबल श्रुति कुमारी ने शुक्रवार को सिमराहा बाजार स्थित अपने घर में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली थी। श्रुति के आत्महत्या मामले में उसके पति कुमार गौरव ने नरपतगंज के थानेदार किंग कुंदन पर आरोप लगाते हुए भारतीय दंड विधान की धारा 306 के तहत अररिया महिला थाने में प्रथिमिकी दर्ज कराई है। |
PunjabKesari
कुमार गौरव ने दर्ज प्राथमिकी में थानेदार पर आरोप लगाया कि श्रुति को साथ रखने का प्रलोभन देने और बाद में बच्चों का हवाला देकर साथ नहीं रहने की बात कही गई, जिसे लेकर श्रुति तनाव का शिकार हो गई। SHO ने उसे धोखा दिया तो वो बर्दाश्त नहीं कर सकी और अपनी जान दे दी। श्रुति के पति ने बताया कि उस थानेदार से वो लगातार फोन पर बातचीत करती थी और दोनों के बीच चैट से भी बातचीत होती रहती थी।
PunjabKesari
वहीं इस मामले की पुष्टि करते हुए फारबिसगंज के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी गौतम कुमार ने बताया कि पुलिस अधीक्षक हृदयकान्त ने नरपतगंज थानेदार किंग कुंदन को निलंबित कर दिया है तथा गिरफ्तारी का आदेश दिया गया है। गिरफ्तारी के आदेश की भनक मिलते ही थानेदार, थाने के मुंशी को मोबाइल का सिम सौपते हुए फरार हो गया है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Ramanjot

Recommended News

Related News

static