पूर्णियाः CM नीतीश ने समाज सुधार अभियान के तहत सभा को किया संबोधित

3/5/2022 3:06:03 PM

पूर्णियाः बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने समाज सुधार अभियान के अन्तर्गत आज पूर्णिया के इंदिरा गांधी स्टेडियम में सभा को संबोधित किया। इस मौके पर उन्होंने नशा मुक्ति, दहेज प्रथा एवं बाल-विवाह उन्मूलन जैसे मुद्दों पर लोगों को जागरूक किया। साथ ही उन्होंने सामाजिक बुराइयों को खत्म करने का संकल्प लिया। 

इंदिरा गांधी स्टेडियम सभा स्थल पर जीविका दीदियों द्वारा स्वागत गान कर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का स्वागत किया गया। स्वागत गान के बाद दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम की शुरुआत की गई। कार्यक्रम के दौरान पूर्णिया अररिया किशनगंज और कटिहार से आए जीविका दीदियों ने अपनी सफलता की कहानी बताई। वहीं मंच पर उपस्थित मंत्रियों ने दहेज प्रथा और शराब बंदी की सफलता का श्रेय सरकार को दिया। 

मुख्यमंत्री ने अपने अभिभाषण में कहा की शराब ने इंसान की बर्बाद किया है। शराब का सेवन करने वालों का कभी भी विकास नहीं हो सकता है। साथ ही WHO की रिपोर्ट का हवाला देते हुए उन्होंने कहा कि आज बिहार में मृत्यु दर घटा है और घरेलू कलह में कमी आई है। नीतीश कुमार ने कहा कि बीमारियों से ज्यादा लोगों की मौत शराब से होती है। 27 प्रतिशत दुर्घटनाएं शराब पीने की वजह से होती हैं। 18 प्रतिशत आत्महत्याएं शराब की वजह से होती हैं। गांधी जी ने कहा था कि शराब पीने वाला इंसान हैवान हो जाता है। 

 

Content Writer

Ramanjot