आजादी का अमृत महोत्सवः जहानाबाद के सामाजिक संगठन ने निकाली 1 KM लंबी तिरंगा यात्रा

8/14/2022 12:09:23 PM

जहानाबादः आजादी की 75वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में पूरे देश में 'आजादी का अमृत महोत्सव' मनाया जा रहा है। 13 से 15 अगस्त तक देश भर में 'हर घर तिरंगा' अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में बिहार के जहानाबाद जिले में शनिवार को स्वतंत्रता दिवस के 2 दिनों पूर्व एक सामाजिक संगठन द्वारा एक किलोमीटर लंबी तिरंगा यात्रा निकाली गई।

PunjabKesari

यह तिरंगा यात्रा डीएम आवास से निकलकर शहर के मुख्य मार्ग से होते हुए पैदल गांधी मैदान तक गई। इसमें कई राजनीतिक दलों, स्कूली बच्चों के साथ-साथ सैकड़ों की संख्या में सामाजिक कार्यकर्ता भी मौजूद रहे। वहीं इस तिरंगा यात्रा में लोगों का भी जनसैलाब उमड़ पड़ा। वंदे मातरम और भारत माता की जयकारों से पूरा शहर देशभक्ति एवं राष्ट्र प्रेम के नारों से गूंज उठा।

वहीं पूर्व सांसद अरुण कुमार ने कहा कि इस तरह के आयोजन में सभी दलों व सामाजिक संगठनों को आगे आना चाहिए। आजादी के 75 साल में कई उपलब्धियां पाई है और कई काम बाकी है, जिसे पूरा करना है। इस तरह के आयोजन से बच्चों सहित समाज के सभी वर्गों में उत्साह है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Nitika

Recommended News

Related News

static