...तो इसलिए RJD सांसद मनोज झा जाना चाहते है पाकिस्तान लेकिन, विदेश मंत्रालय से नहीं मिली मंजूरी

10/4/2022 5:00:44 PM

पटनाः राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के राज्यसभा सांसद मनोज झा को केंद्र सरकार से पाकिस्तान जाने की इजाजत नहीं मिली है। मनोज झा पाकिस्तान के लाहौर में एक कार्यक्रम में हिस्सा लेने चाहते थे, लेकिन, उन्हें विदेश मंत्रालय ने मंजूरी नहीं दी।

अटारी-वाघा बॉर्डर से लाहौर जाना चाहते थे मनोज
दरअसल, मनोज जा पाकिस्तान के लाहौर में मानवाधिकार कार्यकर्ता आसमां जहांगीर की याद में 23 अक्टूबर को आयोजित कार्यक्रम में लोकतांत्रिक अधिकारों की रक्षा में राजनीतिक दलों की भूमिका विषय पर व्याख्यान देने के लिए जाना था। उन्होंने बताया कि केंद्र सरकार ने उन्हें पाकिस्तान में जाकर राजनीतिक स्वीकृति देने से मना कर दिया है। वह इसी महीने अटारी-वाघा बॉर्डर से लाहौर जाना चाहते थे।

झा ने आवेदन खारिज होने को बताया "दुर्भाग्यपूर्ण"
वहीं मनोज झा ने बताया कि आसमां जहांगीर पाकिस्तान में अल्पसंख्यकों के अधिकारों के लिए लड़ने वाली कार्यकर्ता थीं। उनका साल 2018 में मृत्यु हो गई थी। साथ ही उन्होंने बताया कि गृह मंत्रालय से विदेश अनुदान अधिनियम से संबंधित पाकिस्तान जाने की मंजूरी मिली, लेकिन विदेश मंत्रालय ने उन्हें राजनीतिक मंजूरी नहीं दी। गृह मंत्रालय को उनके पाकिस्तान जाने से कोई आपत्ति नहीं थी। उन्होंने आवेदन खारिज होने को दुर्भाग्यपूर्ण बताया है। कहा कि 20 अक्टूबर को उन्हें वाघा सीमा के रास्ते पाकिस्तान जाना था। इसके बाद वह 24 अक्टूबर को वापिस भारत आ जाते।  

Content Editor

Swati Sharma