...तो इसलिए 2 घंटे तक पुलिस हिरासत में रहीं CM कैंडिडेट पुष्पम प्रिया चौधरी

10/28/2020 9:16:47 AM

पटनाः सीएम कैंडिडेट और प्लुरल्स पार्टी की प्रमुख पुष्पम प्रिया चौधरी को मंगलवार को पुलिस ने करीब 2 घंटे कर हिरासत में लिया। पुष्पम प्रिया चौधरी पर आरोप था कि वह जिस इलाके में जा रही थी वहां जाने पर प्रतिबंध था लेकिन वह बिना किसी अनुमति के जा रही थी।

जानकारी के अनुसार, मंगलवार को पुष्पम प्रिया चौधरी अपने समर्थकों व पार्टी के कई नेताओं के साथ राज्यपाल से मिलना चाह रही थीं। उन्होंने बताया कि वह राज्यपाल से मिलकर बिहार चुनाव में राष्ट्रपति शासन लगाने की मांग करना चाहती थी। इसी दौरान इनकम टैक्स चौराहे पर एसएचओ के साथ पुष्पम प्रिया चौधरी की जमकर नोकझोंक भी हुई जिसके बाद उन्हें हिरासत में ले लिया गया।

बता दें कि पुष्पम का कहना है कि बिहार चुनाव के दौरान राष्ट्रपति शासन लगाने में हरज ही क्या है। उन्होंने कहा कि बिहार में अधिकारियों का गलत इस्तेमाल किया जा रहा है। जब तक राज्यपाल से मिलने नहीं दिया जाएगा वह वहां से कहीं नहीं जाएंगी।

Diksha kanojia