Silver Rate Today: हजारों रुपये सस्ती हुई चांदी, खरीदने से पहले देखें ताजा रेट

Saturday, Mar 14, 2026-04:39 PM (IST)

Silver Price Today: पश्चिम एशिया में जारी तनाव और अंतरराष्ट्रीय बाजार में उतार-चढ़ाव का असर अब चांदी की कीमतों पर भी दिखाई दे रहा है। देश के सर्राफा बाजार में चांदी के दाम में तेज गिरावट दर्ज की गई है।

सर्राफा कारोबारियों के मुताबिक राष्ट्रीय स्तर पर चांदी की कीमत करीब 11,000 रुपये तक टूटकर लगभग 2,65,500 रुपये प्रति किलोग्राम के आसपास पहुंच गई। इससे पहले पिछले कारोबारी सत्र में यह 2,76,500 रुपये प्रति किलो के स्तर पर बंद हुई थी। कीमतों में आई इस गिरावट का असर बिहार के सर्राफा बाजारों में भी देखने को मिल रहा है, जहां पटना समेत कई शहरों में चांदी के भाव में कमी दर्ज की गई है।

MCX पर भी चांदी के वायदा भाव में भारी गिरावट

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर चांदी के वायदा भाव में भी तेज गिरावट देखने को मिली। कारोबार के दौरान कीमत करीब 3.24% गिरकर 2,59,279 रुपये प्रति किलो पर पहुंच गई। पिछले कारोबारी दिन चांदी का वायदा भाव 2,67,962 रुपये प्रति किलो पर बंद हुआ था। बता दें कि इसी साल 29 जनवरी 2026 को चांदी ने वायदा बाजार में 4,20,048 रुपये प्रति किलो का ऑल-टाइम हाई बनाया था।

IBJA के मुताबिक आज का चांदी का भाव

इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) के ताजा आंकड़ों के अनुसार बाजार बंद होने तक चांदी का भाव करीब 2,60,488 रुपये प्रति किलोग्राम दर्ज किया गया। सर्राफा बाजार शनिवार और रविवार को बंद रहने के कारण फिलहाल यही भाव सप्ताहांत में मान्य माना जा रहा है।

पटना समेत बिहार के प्रमुख शहरों में चांदी का भाव

  • शहर    10 ग्राम चांदी    100 ग्राम चांदी    1 किलो चांदी
  • पटना    ₹2,750    ₹27,500    ₹2,75,000
  • मुजफ्फरपुर    ₹2,745    ₹27,450    ₹2,74,500
  • गया    ₹2,742    ₹27,420    ₹2,74,200
  • भागलपुर    ₹2,748    ₹27,480    ₹2,74,800
  • दरभंगा    ₹2,744    ₹27,440    ₹2,74,400

(नोट: अलग-अलग ज्वेलरी दुकानों और मेकिंग चार्ज के कारण कीमतों में थोड़ा फर्क हो सकता है।)

अंतरराष्ट्रीय बाजार का असर

वैश्विक बाजार में भी चांदी की कीमतों में नरमी देखी गई है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में हाजिर चांदी करीब 83.14 डॉलर प्रति औंस के आसपास कारोबार करती दिखी।

पिछले कारोबारी दिन क्या रहा हाल

सर्राफा बाजार के आंकड़ों के अनुसार पिछले कारोबारी दिन चांदी की कीमत में लगभग चार प्रतिशत तक की गिरावट दर्ज की गई थी। कीमत 2,76,500 रुपये प्रति किलोग्राम से घटकर 2,65,500 रुपये प्रति किलो तक पहुंच गई थी।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

SHUKDEV PRASAD

static