Silver Price Today: चांदी के दाम में भारी गिरावट, खरीदारी से पहले जानिए अपने शहर के ताजा भाव
Wednesday, Mar 11, 2026-04:54 PM (IST)
Silver Price Today : 11 मार्च 2026 को चांदी की कीमतों में भी लगातार उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। पश्चिम एशिया में बढ़े भू-राजनीतिक तनाव और अंतरराष्ट्रीय बाजार की चाल का असर घरेलू सर्राफा बाजार पर भी दिखाई दे रहा है। निवेशकों की नजर सुरक्षित निवेश विकल्पों पर बनी हुई है, जिसके कारण वायदा बाजार और स्पॉट मार्केट दोनों में कीमतों में बदलाव दर्ज किया जा रहा है।
मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर दोपहर तक चांदी का वायदा भाव करीब 1.76 प्रतिशत गिरकर 4,880 रुपये कमजोर होकर 2,72,970 रुपये प्रति किलोग्राम रह गया। इससे पहले पिछले कारोबारी सत्र में इसका भाव 2,77,850 रुपये प्रति किलोग्राम था। गौरतलब है कि इस साल 29 जनवरी को चांदी का वायदा भाव 4,20,048 रुपये प्रति किलोग्राम के रिकॉर्ड स्तर तक पहुंच गया था। अंतरराष्ट्रीय बाजार की बात करें तो हाजिर चांदी की कीमत बढ़कर 88.33 डॉलर प्रति औंस के आसपास कारोबार करती नजर आई।
IBJA के अनुसार चांदी का ताजा रेट
इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) के आंकड़ों के अनुसार बुधवार सुबह चांदी का भाव 2,70,944 रुपये प्रति किलोग्राम था। हालांकि दोपहर तक इसमें थोड़ी गिरावट आई और यह घटकर 2,69,058 रुपये प्रति किलोग्राम रह गया। वहीं बाजार रिपोर्ट के अनुसार कुछ सर्राफा बाजारों में चांदी की कीमत लगभग 2,90,000 रुपये प्रति किलोग्राम के आसपास बताई जा रही है।
बिहार के प्रमुख शहरों में चांदी का ताजा भाव
बिहार के सर्राफा बाजारों में भी चांदी के दाम राष्ट्रीय ट्रेंड के अनुसार तय हो रहे हैं। ज्वेलरी खरीदने वाले लोग रोजाना रेट में हो रहे बदलाव पर नजर बनाए हुए हैं।
- शहर 10 ग्राम 100 ग्राम 1 किलो
- पटना ₹2,900 ₹29,000 ₹2,90,000
- गया ₹2,900 ₹29,000 ₹2,90,000
- मुजफ्फरपुर ₹2,900 ₹29,000 ₹2,90,000
- भागलपुर ₹2,900 ₹29,000 ₹2,90,000
- दरभंगा ₹2,900 ₹29,000 ₹2,90,000
(नोट: अलग-अलग ज्वेलरी दुकानों में मेकिंग चार्ज और टैक्स के कारण अंतिम कीमत अलग हो सकती है।)
दिल्ली सर्राफा बाजार में उछाल
अखिल भारतीय सर्राफा संघ के मुताबिक मंगलवार को दिल्ली के सर्राफा बाजार में चांदी की कीमतों में जोरदार तेजी देखी गई। लगातार तीन दिन की गिरावट के बाद चांदी 10,975 रुपये बढ़कर 2,79,275 रुपये प्रति किलोग्राम (टैक्स सहित) तक पहुंच गई।
सोमवार को यह 2,68,300 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी। वैश्विक बाजार में डॉलर की कमजोरी और सुरक्षित निवेश की मांग बढ़ने से कीमतों में यह तेजी दर्ज की गई।
अंतरराष्ट्रीय बाजार का असर
अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी चांदी की कीमतों में मजबूती देखी गई। हाजिर चांदी में करीब 1.6 प्रतिशत की तेजी दर्ज की गई और इसका भाव बढ़कर 88.33 डॉलर प्रति औंस तक पहुंच गया।

