राजीव-सोनिया गांधी को हिंदी पढ़ाते थे त्रिपुरा के पूर्व राज्यपाल सिद्धेश्वर प्रसाद...3 बार नालंदा से रह चुके थे सांसद

1/23/2023 3:02:40 PM

पटनाः त्रिपुरा के पूर्व राज्यपाल सिद्धेश्वर प्रसाद का बीते रविवार को पटना में निधन हो गया। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने उनके निधन पर शोक व्यक्त किया है। वहीं सिद्धेश्वर प्रसाद हिन्दी साहित्य जगत के महान शिक्षाविद भी थे। उन्होंने राजीव गांधी और सोनिया गांधी को हिंदी पढ़ाई थी।

बता दें कि सिद्धेश्वर प्रसाद ने बीते रविवार को पटना के कंकड़बाग स्थित आवास पर अंतिम सांस ली। वहीं मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने त्रिपुरा के पूर्व राज्यपाल सिद्धेश्वर प्रसाद के निधन पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त की है। अपने शोक संदेश में मुख्यमंत्री ने कहा कि सिद्धेश्वर प्रसाद ने केन्द्र एवं बिहार में मंत्री त्रिपुरा के राज्यपाल के रूप में अपनी जिम्मेदारी का कुशलतापूर्वक निर्वहन किया था। वे हमेशा संसदीय लोकतंत्र की मजबूती की बात करते थे। उनसे हमारा पुराना एवं व्यक्तिगत संबंध रहा है। ये तीन बार नालंदा से सांसद रहे थे। राजनीति में आने से पहले वे नालंदा कॉलेज में प्राध्यापक भी थे। उनके निधन से राजनीतिक, सामाजिक एवं शैक्षणिक क्षेत्र में अपूरणीय क्षति हुई है उनका अंतिम संस्कार राजकीय सम्मान के साथ किया जाएगा।

गौरतलब है कि सिद्धेश्वर प्रसाद केन्द्र एवं बिहार में मंत्री और त्रिपुरा के राज्यपाल रह चुके थे। इतना ही नहीं वह 3 बार नालंदा से सांसद रहे थे और राजनीति में आने से पहले वे नालंदा कॉलेज में प्राध्यापक भी थे। उनका जन्म 19 जनवरी 1929 को नालंदा स्थित अस्थावां थाना इलाके के बिन्द गांव में हुआ था और 94 साल में उनका निधन हो गया। वह इंदिरा गांधी की सरकार में मंत्री भी रहे और उनके कहने पर उन्होंने राजीव गांधी, सोनिया गांधी दोनों को हिंदी पढ़ाया था।

Content Editor

Swati Sharma