औरंगाबादः SI ने सर्विस रिवॉल्वर से गोली मारकर की आत्महत्या, जांच में जुटी पुलिस

12/20/2020 11:28:12 AM

औरंगाबादः बिहार के औरंगाबाद जिले के अंबा थाना में पदस्थापित पुलिस अवर निरीक्षक (एसआई) जितेंद्र कुमार सिंह ने रविवार सुबह सर्विस रिवॉल्वर से गोली मारकर आत्महत्या कर ली।

पुलिस अधीक्षक सुधीर कुमार पोरिका ने यहां बताया कि पुलिस अवर निरीक्षक जितेंद्र सिंह (56) ने आज सुबह करीब नौ बजे अपने ही कमरे में सर्विस रिवॉल्वर से गोली मारकर आत्महत्या कर ली। मृतक अवर निरीक्षक रोहतास जिले के रहने वाले थे।

पोरिका ने बताया कि पुलिस अवर निरीक्षक के आत्महत्या के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। उन्होंने बताया कि शव को पोस्टमॉर्टम के लिए औरंगाबाद सदर अस्पताल भेजा गया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

Ramanjot