RJD में शामिल हुए श्याम रजक का पार्टी में बढ़ा कद, प्रदेश उपाध्यक्ष से बनाए गए राष्ट्रीय महासचिव

1/19/2021 1:13:02 PM

 

पटनाः बिहार में जदयू छोड़कर राजद में शामिल होने वाले श्याम रजक का पार्टी में कद बढ़ गया है। उन्हें पार्टी ने राष्टीय महासचिव की जिम्मेदारी सौंप दी है। दरअसल, श्याम रजक को पहले प्रदेश उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई थी लेकिन उन्हें यह स्वीकार नहीं थी।

राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव के द्वारा श्याम रजक को राष्ट्रीय महासचिव बनाए जाने का फैसला लिया गया है। इसी के चलते राजद के राष्ट्रीय प्रधान महासचिव अब्दुल बारी सिद्दिकी ने श्याम रजक को राष्ट्रीय महासचिव बनाए जाने से जुड़ा आदेश जारी कर दिया है। उन्हें राजद में उसी पद की जिम्मेदारी सौंपी गई है, जिस पद पर वह जदयू में तैनात थे।

बता दें कि श्याम रजक को पिछले दिनों राजद का प्रदेश उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया था, उसी समय यह सवाल उठा था कि जदयू छोड़कर राजद में आने के बाद श्याम रजक का पार्टी में कद छोटा हो गया है।

Nitika