भोजपुरः घर के दालान में सो रहे किसान की गोली मारकर हत्या, इलाके में फैली सनसनी

5/31/2021 6:16:33 PM

आराः बिहार में अपराधियों ने आतंक मचा रखा है। आए दिन अपराधी पुलिस को चुनौती देते हुए बड़ी-बड़ी घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं। ताजा मामला भोजपुर जिले का है, जहां अपराधियों ने एक किसान की गोली मारकर हत्या कर दी। 

जानकारी के अनुसार, घटना जिले के संदेश थाना क्षेत्र की है। बताया जा रहा है कि बडीहां गांव निवासी किसान रामनाथ (42) रविवार की देर रात खाना खाने के बाद घर के दालान में सोया हुआ था, तभी अपराधियों ने उसकी गोली मारकर हत्या कर दी। इस वारदात के बाद गांव एवं आसपास के इलाके में सनसनी मच गई।

सूत्रों ने बताया कि हत्या के कारणों का तत्काल पता नहीं चल सका है। घटना की जानकारी के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। मामले की छानबीन की जा रही है।

Content Writer

Ramanjot