शाहनवाज ने लता मंगेशकर के निधन पर जताया गहरा शोक, कहा- भारत ने सबसे प्यारी इंसान को खो दिया

2/6/2022 3:58:32 PM

पटनाः भारत रत्न स्वर कोकिला लता मंगेशकर रविवार सुबह दुनिया को अलविदा कर गईं। उनके निधन के बाद पूरा देश शोक की लहर में डूब गया है। इसी बीच बिहार के उद्योग मंत्री सैयद शाहनवाज हुसैन ने लता मंगेशकर के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है।

सैयद शाहनवाज हुसैन ने कहा कि स्वर कोकिला लता मंगेशकर का निधन अत्यंत दुखद है। उन्होंने कहा कि मुझे कई बार लता मंगेशकर से मिलने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। आज वह हमारे बीच नहीं रही, लेकिन उनके गीत हमेशा सुनता रहूंगा। उन्होंने कहा कि "ऐ मेरे वतन के लोगों, जरा आंख में भर लो पानी" लता दीदी का यादगार गीत है, आज उनके जाने से पूरे देश की आंखों में पानी भर आया है।

उद्योग मंत्री ने आगे कहा कि भारत ने आज सबसे मधुर आवाज, सबसे प्यारी इंसान को खो दिया। उनकी कमी हमेशा खलेगी। सभी देशवासी दीदी को हमेशा याद रखेंगे।

Content Writer

Ramanjot