पटना में सैक्स रैकेट का पर्दाफाश, 3 महिलाओं समेत 4 गिरफ्तार, किराए के फ्लैट में चल रहा था धंधा

11/6/2022 3:54:41 PM

पटनाः बिहार की राजधानी पटना में किराए के फ्लैट में चल रहे जिस्मफरोशी धंधे का खुलासा हुआ है। दरअसल, ग्रामीणों ने सेक्स रैकेट का आरोप लगाते हुए 3 महिलाओं सहित 4 लोगों को पकड़ा, जबकि 3 लोग मौके से फरार हो गए। वहीं इसके बाद घटना की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर 3 महिलाओं समेत 4 को गिरफ्तार किया।

बाहरी लोगों का था आना-जानाः ग्रामीण
जानकारी के मुताबिक, यह सैक्स रैकेट का धंधा दानापुर के बेउर इलाके के कल्याणी को-ऑपरेटिव फेज 2 में चल रहा था। स्थानीय लोगों ने बताया कि पिछले एक महीने से यहां अशर्फी लाला के किराए के मकान पर सैक्स रैकेट चल रहा था। मोहल्ले में बाहरी लोगों को आना-जाना लगा रहता था। वह लोग उस घर में आते-जाते थे, जिस घर में महिलाएं रहती थीं। इसलिए लोगों को शक होने लगा। इसी बीच आज यानी शनिवार को जब स्थानीय लोगों ने महिलाओं के घर में देखा तो वह अर्धनग्न अवस्था में थीं। इसके बाद लोगों ने उनको पकड़ लिया और इसकी सूचना पुलिस को दी गई। 

एक महीने से ग्रामीणों में था आक्रोश
बताया जाता है कि पिछले एक महीने से यहां अशर्फी लाला के किराए के मकान पर सैक्स रैकेट चल रहा था। इसके लेकर ग्रामीणों में काफी आक्रोश था। स्थानीय लोगों ने उनपर नजर बनाई हुई थी। इसके बाद आक्रोशित लोगों ने धंधा कर रहे 3 महिलाओं और एक युवक को पकड़ लिया।

4 लोगों को किया गया गिरफ्तार
इधर, घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने सभी को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार किए गए युवक से जब पूछताछ की गई तो उसने कबूल किया कि यहां पर गलत काम होता है। इसलिए ही वह यहां आए हुए है। बेउर थाना के एसआई का कहना है कि ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस ने छापेमारी करते हुए 3 महिलाओं व एक युवक को पकड़ा है, जिनसे पूछताछ की जा रही हैं। इसके अतिरिक्त पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Content Editor

Swati Sharma