सुबह पत्नी घर पहुंची तो खटखटाया दरवाजा, पति को इस हाल में देख उड़े होश...रोते-रोते भागी बाहर

Monday, Mar 16, 2026-03:17 PM (IST)

Bihar Crime News : बिहार में जमुई जिले में घर में सो रहे एक बुजुर्ग की गोली मार कर हत्या कर दी गयी। वहीं इस घटना ने पूरे इलाके में तनाव तथा दहशत का माहौल कायम कर दिया।

पुलिस सूत्रों ने सोमवार को बताया कि जिले के टाउन थाना क्षेत्र के वार्ड नंबर 15 स्थित लगमा मुहल्ला निवासी गणेश रावत (55) रविवार रात को अपने नए घर में सो रहे थे, तभी अपराधियों ने उनकी गोली मार कर हत्या कर दी। सूत्रों ने बताया कि गणेश रावत का गांव में दो घर हैं। रविवार रात वह तालाब के पास बने अपने नए घर में अकेले सोने गए थे। सोमवार सुबह जब उनकी पत्नी उन्हें खोजते हुए नए घर पहुंचीं तो देखा कि घर का दरवाजा बाहर से बंद था। अंदर जाकर देखा तो बिछावन पर गणेश रावत का शव पड़ा था। 

घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस ने जांच के लिये विधि विज्ञान प्रयोगशाला (एफएसएल) टीम को भी बुलाया है। शव को पोस्टमॉटर्म के लिये भेज दिया गया है।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Harman

Related News

static