रोहतास में अनियंत्रित होकर पलटी स्कार्पियो, 2 लोगों की मौत, 3 अन्य घायल

9/25/2020 1:40:42 PM

रोहतासः बिहार के रोहतास जिले से दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है। यहां शुक्रवार की सुबह स्कार्पियो के पलटने से दो लोगों की मौत हो गई। वहीं तीन अन्य घायल हो गए।

जानकारी के अनुसार, घटना रोहतास के मुफस्सिल थाना क्षेत्र की है। बताया जा रहा है कि स्कार्पियो पर सवार लोग जा रहे थे तभी अदमापुर गांव के समीप पुरानी जीटी रोड पर स्कार्पियो अनियंत्रित होकर पलट गई। इस दुर्घटना स्कार्पियो पर सवार दो लोगों की मौत हो गई जबकि तीन अन्य घायल हो गए।

मृतकों की पहचान नगर थाना क्षेत्र के तकिया मुहल्ला निवासी शशि कुमार (20) और मुफस्सिल थाना क्षेत्र के महदीगंज मुहल्ला निवासी अजित कुमार (22) के रूप में की गई है। घायलों को नारायण मेडिकल कॉलेज अस्पताल जमुहार में भर्ती कराया गया है। घटना की जानकारी के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए सासाराम सदर अस्पताल भेज दिया है।

Ramanjot