आरा में दर्दनाक हादसा, मॉर्निंग वॉक पर निकली 4 महिलाओं को तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने कुचला, मौत

10/29/2021 10:41:19 AM

आराः बिहार के आरा में शुक्रवार सुबह दर्दनाक हादसा हो गया, जहां तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने मॉर्निंग वॉक पर निकली चार महिलाओं को रौंद दिया। इस हादसे में चारों की मौके पर ही मौत हो गई। घटना से गुस्साए लोगों ने बिहिया-बिहटा स्टेट हाईवे जाम कर दिया।

जानकारी के अनुसार, घटना जिले के पीरो थाना क्षेत्र देव-चंदा (देचना) पुल के पास की है। बताया जा रहा है कि चारों महिलाएं शुक्रवार सुबह टहलने के लिए निकलीं थीं। इसी दौरान एक तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने चारों महिलाओं को कुचल दिया। गाड़ी की टक्कर लगते ही महिलाएं करीब 20 फीट की दूरी पर जा गिरी, जिससे चारों की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद स्कार्पियो समेत चालक मौके से फरार हो गया।

PunjabKesari

हादसे से आक्रोशित लोगों ने जमकर हंगामा किया। उन्होंने शवों को सड़क पर रखकर बिहिया-बिहटा स्टेट हाईवे जाम कर दिया। वहीं इस घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। फिलहाल, पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Ramanjot

Recommended News

Related News

static