School Closed: शीतलहर का कहर, बिहार के इस जिले में 10 जनवरी तक स्कूल बंद, DM का सख्त आदेश
Thursday, Jan 08, 2026-06:52 PM (IST)
School Closed: बिहार में शीतलहर का कहर जारी है। भीषण ठंड व शीतलहर से जनजीवन पूरी तरह प्रभावित हो गया है। वहीं, लगातार ठंड के बढ़ते असर को देखते हुए मुजफ्फरपुर जिला प्रशासन ने बड़ा फैसला लिया है। जिले में कक्षा 1 से 8वीं तक के सभी स्कूल बंद कर दिए गए हैं।
10 जनवरी तक बंद रहेंगे स्कूल
जिलाधिकारी सुब्रत कुमार सेन के आदेश के अनुसार, जिले के सभी निजी एवं सरकारी विद्यालयों (प्री-स्कूल-आंगनबाड़ी केंद्रों सहित) में कक्षा 8वीं तक की शैक्षणिक गतिविधियों पर 10 जनवरी 2026 तक रोक लगा दी गई है। यह आदेश 10 जनवरी तक लागू रहेगा और इसका उल्लंघन करने वालों पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी गई है। वहीं, कक्षा 9 से ऊपर की कक्षाएं सुबह 10:00 से दोपहर 3:30 बजे तक चलेंगी। ताकि विद्यार्थियों को कड़ाके की ठंड से बचाया जा सके।
जिला प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे ठंड में अनावश्यक रूप से बाहर न निकलें। बता दें कि जिला प्रशासन ने इससे पहले भी ठंड के प्रकोप को देखते हुए कक्षा 8वीं तक की शैक्षणिक गतिविधियों पर रोक लगाई थी, लेकिन मौसम में कोई सुधार न होने के कारण स्कूलों की छुट्टियों की अवधि और बढ़ा दी गई है। सभी विद्यालय प्रबंधन को निर्देश दिया गया है कि आदेश का पालन करें।

