आरा नगर निगम में करोड़ों का घोटाला! एक ही योजना के लिए कई बार निकाले पैसे, शिकायत दर्ज

3/13/2021 11:44:51 AM

आराः बिहार का आरा नगर निगम अपने कारनामों को लेकर एक बार फिर चर्चा में आया है। दरअसल, आरा नगर निगम में एक ही योजना के लिए दो से तीन बार पैसे निकाले जाने का मामला उजागर हुआ है। इस मामले में सामाजिक कार्यकर्ता आकाश सिंह ने साक्ष्य सहित शिकायत दर्ज कराई है। इसके अलावा निगरानी विभाग को भी जांच के लिए पत्र भेजा गया है।

जानकारी के अनुसार, पूरा मामला नगर आयुक्त द्वारा गलत तरीके से राशि निकासी कर उसे गबन करने का है। बताया जा रहा है कि एक ही निविदा को दो से तीन बार प्रकाशित कराकर फर्जी तरीके से राशि की निकासी कर घोटाला किया गया है। जिले के वार्ड संख्या पांच और दस में एक काम का एनआईटी के जरिए दो से तीन बार निविदा प्रकाशित कर दो करोड़ से अधिक की निकासी की गई है।

वहीं मामला सामने आने के बाद संवेदकों ने भोजपुर जिलाधिकारी, नगर विकास और आवास विभाग से लेकर मुख्यमंत्री तक इसकी शिकायत की है। आरोप है कि जिस योजना में मात्र 50 हजार रुपए का खर्च आता है, उसका प्राक्कलन साढ़े सात लाख रुपए का बनाया गया। संवेदक प्रशांत कुमार सिंह उर्फ भोलू सिंह ने आरोप लगाते हुए कहा कि नगर आयुक्त एक ही काम को बार-बार करवाते हैं और पैसों निकासी करते हैं। इस मामले में जिलाधिकारी रौशन कुशवाहा ने कहा कि लिखित शिकायत मिलने के बाद जांच के आदेश दे दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि दोषी पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Ramanjot

Recommended News

Related News

static