Crime: दवा के बहाने आए, फिर दाग दी गोली, पशु चिकित्सक पर जानलेवा हमले से दहला छपरा
Wednesday, Feb 11, 2026-02:37 PM (IST)
Chhapra Crime News : बिहार में सारण जिले के दाउदपुर थाना क्षेत्र में अपराधियों ने एक पशु चिकित्सक को अपराधियों ने गोली मारकर घायल कर दिया। वहीं इस घटना से पूरे इलाके में दहशत का माहौल कायम हो गया।
पुलिस सूत्रों बुधवार को यहां बताया कि मंगलवार की रात बंगरा गांव निवासी पशु चिकित्सक संजीव कुमार सिंह के घर पर कुछ लोग पहुंचे और अपने पशु के लिए दवा देने के लिए आवाज लगाई। जैसे ही पशु चिकित्सक अपने घर का दरवाजा खोलकर उनके सामने आए तभी अपराधियों ने उन्हें गोली मारकर घायल कर दिया।
सूत्रों ने बताया कि परिजनों ने पशु चिकित्सक संजीव कुमार सिंह को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां चिकित्सक ने प्राथमिक चिकित्सा के बाद उसे बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है । पुलिस इस मामले में प्राथमिकी दर्ज कर जांच कर रही है।

