सारण: मकान से बरामद हुआ महिला का शव, पिता ने ससुराल पक्ष पर लगाया हत्या का आरोप

1/3/2021 4:11:47 PM

छपराः बिहार में सारण जिला के मशरक थाना क्षेत्र में पुलिस ने एक मकान के कमरे से आज एक महिला का शव बरामद किया।

पुलिस ने बताया कि सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने बली बिशुनपुरा गांव में एक महिला का शव बरामद किया, जिसकी पहचान सुनील महतो की पत्नी सीमा देवी (30) के रूप में की गई है। पुलिस ने शव के पोस्टमॉटर्म के लिए छपरा सदर अस्पताल भेज दिया है। सूत्रों ने बताया कि मृतका के पिता मशरक थाना क्षेत्र के सरदारगंज गांव निवासी विश्वनाथ महतो ने पुत्री के ससुराल पक्ष के लोगों पर हत्या की प्राथमिकी दर्ज कराई है।

दर्ज प्राथमिकी में कहा गया है कि उनकी पुत्री सीमा देवी की शादी लगभग पांच वर्ष पूर्व बली बिशुनपुरा गांव निवासी सुनील महतो के साथ हुई थी। शादी के बाद से ही ससुराल वालों द्वारा लगातार दहेज की मांग को लेकर उनकी पुत्री को प्रताड़ति किया जा रहा था। रविवार को सुनील महतो के पड़ोसियों ने मोबाइल फोन पर सूचना दी कि उनकी पुत्री की हत्या कर सभी घर में ताला लगाकर फरार हो गए हैं। सूचना मिलने पर जब वे अपने पुत्री के ससुराल पहुंचे तो वहां एक कमरे में उसका शव मिला। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

Diksha kanojia