सारण: पानी से भरे गड्ढे में डूबने से 17 वर्षीय किशोरी की मौत, प्राथमिकी दर्ज

9/7/2021 6:06:08 PM

 

छपराः बिहार में सारण जिले के गड़खा थाना क्षेत्र के जिल्काबाद गांव में सोमवार को पानी भरे गड्ढे में गिर कर एक किशोरी की मौत हो गई।

जानकारी के अनुसार, स्थानीय थाना क्षेत्र के जिल्काबाद गांव निवासी नंदकिशोर साह की 17 वर्षीय पुत्री चुनमुन कुमारी शौच करने के लिए अपने घर से बाहर गयी हुई थी। जहां शौच के उपरांत हाथ पैर धोने के क्रम में वह पानी भरे गड्ढे के समीप गयी। इस दौरान पैर फिसलने से वह गहरे पानी में गिर गई।

सूत्रों ने बताया कि पानी में गिरने के कारण किशोरी की मौत हो गई है। घटना की सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस इस मामले में प्राथमिकी दर्ज कर जांच कर रही है।

Content Writer

Diksha kanojia