HAM में टूट की खबर के बीच मांझी से मिले संजय जायसवाल, सियासी चर्चाओं का बाजार हुआ गर्म

3/27/2022 1:00:45 PM

 

पटनाः भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष संजय जायसवाल ने शनिवार को बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और हिन्दुस्तानी अवाम मोर्चा (हम) के राष्ट्रीय अध्यक्ष जीतन राम मांझी के आवास पर मुलाकात की। शाम लगभग 6:00 बजे दोनों नेताओं की मुलाकात लगभग आधे घंटे तक चली। वहीं इस मुलाकात के बाद सियासी चर्चाओं का बाजार गर्म हो गया है।


हालांकि हम के राष्ट्रीय प्रवक्ता डॉ. दानिश रिजवान ने इसे औपचारिक मुलाकात बताया है। उन्होंने कहा कि संजय जायसवाल और जीतन राम मांझी की मुलाकात के दौरान राज्य के विकास एवं अन्य मुद्दों को लेकर चर्चा हुई है। बता दें कि मुकेश सहनी की विकासशील इंसान पार्टी में टूट के बाद हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा पर टूट का खतरा मंडरा रहा है। इसी बीच मांझी और संजय जायसवाल की मुलाकात को अहम माना जा रहा है।

Content Writer

Ramanjot