"नीतीश कुमार से बिहार संभल नहीं रहा और देश को संभालने चले हैं", सम्राट चौधरी का CM पर हमला
Tuesday, Dec 05, 2023-06:21 PM (IST)

पटनाः बिहार भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने एक बार फिर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि मुख़्यमंत्री नीतीश कुमार जनाधार खो चुके है।
सम्राट चौधरी ने नीतीश कुमार पर कटाक्ष करते हुए कहा कि मेरी पंचायत में जितना मुखिया को वोट मिलता है, उतना वोट जेडीयू के सभी उम्मीदवार को मध्य प्रदेश में मिला। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार की लोकप्रियता का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि पिछले बार चुनाव में 2 ही सीट आया था। ये भाजपा की कृपा थी कि उनको 16 सीट प्राप्त हुआ। बिहार इनसे संभल ही नहीं रहा है और देश को संभालने चले हैं।