समस्तीपुर-रेल मंडल ने लॉकडाउन में प्राप्त किया 1 करोड़ 23 लाख का राजस्व, बनाया रिकोर्ड

6/13/2020 6:49:27 PM

समस्तीपुरः बिहार में पूर्व मध्य रेल के समस्तीपुर रेल मंडल ने लॉकडाउन के दौरान मक्का और चीनी की लोडिंग कर एक करोड़ 23 लाख रुपए राजस्व की प्राप्ति कर रिकॉर्ड बनाया है।

मंडल रेल प्रबंधक अशोक माहेश्वरी ने बताया कि लॉकडाउन में समस्तीपुर रेल मंडल ने पिछले दो महीनों में ट्रैक निर्माण एवं लदान समेत विभिन्न क्षेत्रों मे शत प्रतिशत कार्य पूरा किया है। मंडल के बदलाघाट, सहरसा एवं सरसी स्टेशनों से 151 वैगन मक्का का लदान किया गया जिससे 49.93 लाख रुपए का राजस्व अर्जित किया गया।

वहीं इसके अलावा मंडल के हरिनगर स्टेशन से 84 वैगन चीनी की भी लोडिंग की गई और इस लदान से 73 लाख आठ हजार रुपए राजस्व की प्राप्ति हुई।

Edited By

Ramanjot