मंत्रिमंडल विस्तार से सहनी नाराज, कहा- उनके साथ हुई अनदेखी, शाह के समक्ष उठाएंगे मुद्दा

2/11/2021 1:26:52 PM

 

पटनाः बिहार में नीतीश मंत्रिमंडल के विस्तार के बाद एनडीए की प्रमुख घटक वीआईपी ने अपनी नाराजगी जाहिर की है। वीआईपी प्रमुख मुकेश सहनी ने कहा कि उनके साथ वादाखिलाफी की गई है। वहीं इसे लेकर वह गृहमंत्री अमित शाह से मिलेंगे।

मुकेश सहनी ने कहा कि मंत्रिमंडल गठन के समय उन्हें आश्वासन दिया गया था कि कैबिनेट विस्तार के दौरान उनकी पार्टी के एक और विधायक को मंत्री बनने का मौका दिया जाएगा। लेकिन जब विस्तार हुआ तो उनकी अनदेखी की गई। उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी इस पर अपना विरोध दर्ज करवाती है। वहीं वीआईपी अध्यक्ष ने कहा वे इस मामले को अमित शाह के सामने उठाएंगे। साथ ही उन्हें जानकारी देंगे कि वादा करके भी वीआइपी के साथ अनदेखी हुई है। वहीं इससे पहले मुकेश सहनी की नाराजगी इससे पहले विधान परिषद चुनाव के नामांकन के समय भी सामने आई थी। तब कम कार्यकाल वाली सीट पर उन्‍होंने नामांकन से इन्‍कार कर दिया था। उनका कहना था कि उन्‍हें पूर्ण कार्यकाल वाली सीट दी जाए। हालांकि बाद में वे मान गए थे।

बता दें कि मंत्रिमंडल गठन के 85 दिनों बाद मंत्रिमंडल विस्तार में 17 नए मंत्री बनाए गए। कैबिनेट विस्तार के बाद नीतीश सरकार में मंत्रियों कि संख्या बढ़कर 32 हो गई है। बिहार में नई नीतीश सरकार का गठन 16 नवंबर को हुआ था, जिसमें मुख्यमंत्री सहित 14 मंत्रियों ने शपथ ली थी। मेवालाल चौधरी के इस्तीफे के बाद बिहार मंत्रिमंडल में 13 चेहरे हैं। उसमें भाजपा के 7, जदयू के 4, हम के एक और वीआईपी के एक मंत्री शामिल हैं।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Nitika

Recommended News

Related News

static