गयाः RPF जवानों ने 22 किलोग्राम गांजा के साथ एक व्यक्ति को किया गिरफ्तार

6/13/2021 2:56:55 PM

गयाः बिहार के गया जिले में रेलवे सुरक्षा बल के जवानों ने शनिवार को 22 किलोग्राम गांजा के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया।

रेल पुलिस सूत्रों ने बताया कि हटिया से पूर्णिया जाने वाली गाड़ी संख्या 08626 हटिया एक्सप्रेस गया जंक्शन के प्लेटफार्म नंबर 4 पर आकर रुकी। इस दौरान ड्यूटी पर तैनात आरपीएफ के जवानों ने ट्रेन में जांच करनी शुरू की। इसी क्रम में उक्त ट्रेन के एक यात्री डिब्बे में सीट के नीचे छुपाकर रखा गया तीन बैग को देखा गया। बैग के बारे में पूछने पर वहां बैठा व्यक्ति घबराने लगा।

इसके बाद उक्त बैग की तलाशी ली गई, जिसमें 08 पैकेट में रखा 22 किलोग्राम गांजा बरामद किया गया। इस संबंध में उक्त व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। सूत्रों ने बताया कि गिरफ्तार व्यक्ति पश्चिम चंपारण जिले का रहने वाला है। वह झारखंड के संबलपुर से गांजा लेकर पश्चिमी चंपारण जिले में ले जा रहा था।

Content Writer

Ramanjot