रोहतासः पति की हत्या करने के आरोप में पत्नी गिरफ्तार, भेजा गया जेल

5/3/2021 12:27:10 PM

रोहतासः बिहार में रोहतास जिले के रोहतास थाना क्षेत्र से पति की हत्या करने के आरोप में पत्नी को रविवार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि जिले के चुटिया थाना क्षेत्र के तियरा खुर्द गांव निवासी देव कुमार पासवान की हत्या करने की आरोपी उसकी पत्नी दुर्गा कुमारी को प्रड़रिया मोड़ से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। दुर्गा कुमारी अपने ससुर की मौत की जानकारी मिलने के बाद अपने परिजन के साथ ससुराल आई थी। दुर्गा कुमारी जब वापस अपने घर ऑटो रिक्शा से लौट रही थी तभी चुटिया थाना और रोहतास थाना की संयुक्त टीम ने पड़रिया मोड़ से उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

सूत्रों ने बताया कि सिपाही दुर्गा कुमारी पूर्वी चंपारण जिले के मोतिहारी में पदस्थापित थी और अपने पति और बच्चों के साथ रहती थी। वह जून 2020 में अपने मायके छुट्टी में आई हुई थी। इस दौरान देव कुमार पासवान को जहर देकर मारने के आरोप में दुर्गा कुमारी के ससुराल वालों ने उसके विरूद्ध रोहतास थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई थी।

Content Writer

Ramanjot