बर्थडे पार्टी से लौट रहे 3 दोस्तों के साथ भयानक हादसा, पेड़ से टकराई तेज रफ्तार स्कॉर्पियो; मच गई चीख-पुकार

Wednesday, Apr 15, 2026-01:38 PM (IST)

Road Accident: बिहार में रोहतास जिले के सासाराम नगर थाना क्षेत्र में बुधवार की सुबह दर्दनाक सड़क हादसा हो गया, जिसमें एक युवक की मौत हो गई तथा दो अन्य घायल हो गए। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। वहीं मृतक को परिजनों में कोहराम मच गया। 

पेड़ से टकराई तेज रफ्तार स्कॉर्पियो
घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि पुरानी जीटी रोड पर साहू सिनेमा के समीप बुधवार की सुबह एक तेज रफ्तार स्कॉर्पियो पेड़ से टकरा गई। इस दुर्घटना में एक युवक की मौत हो गई तथा दो अन्य घायल हो गए। मृतक की पहचान जिले के शिवसागर थाना क्षेत्र के किरहिंडी गांव निवासी कन्हैया पासवान के पुत्र ओमप्रकाश पासवान (25) के रूप में की गई है। 

यह भी पढ़ें- दोस्त की पत्नी से इश्क का खौफनाक अंजाम, पति ने पिलाई 'जहरीली शराब' और फिर किया ऐसा कांड...जानकर कांप जाएगी रूह

जन्मदिन की पार्टी से लौट रहे थे सभी 
सूत्रों ने बताया कि स्कॉर्पियो पर सवार तीन लोग जन्मदिन की पार्टी में शामिल होकर अपने गांव लौट रहे थे। इसी दौरान साहू सिनेमा के समीप स्कॉर्पियो अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। इस दौरान पेड़ के पास स्थित पान दुकान की दो गुमटियों भी क्षतिग्रस्त हो गई सूत्रों ने बताया कि घटना की जानकारी मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम  लिए अस्पताल भेज दिया है। घायलों को सदर अस्पताल के ट्रॉमा सेंटर में में भर्ती कराया गया है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Ramanjot

Related News

static