रोहतास DM ने नगर निकाय चुनाव को लेकर अधिकारियों के साथ की बैठक, चुनाव की तैयारियों का लिया जायजा

9/13/2022 5:34:28 PM

रोहतासः बिहार के रोहतास जिले के मुख्यालय सासाराम समाहरणालय में डीएम धर्मेंद्र कुमार ने होने वाले नगर निकाय चुनाव को लेकर अधिकारियों के साथ बैठक की, जिसमें प्रथम चरण में चुनाव की तैयारियों का जायजा एवं उसकी समीक्षा भी की गई।

डीएम धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि नगर निकाय चुनाव को लेकर बनाए गए विभिन्न विभागों के गठित सेल के कार्यों की समीक्षा की गई। इसमें लगभग चुनाव से संबंधित सारे कार्य पूरे कर लिए गए है। इसके साथ ही चुनाव से संबंधित अन्य तैयारियों को एक सप्ताह के भीतर पुरा करने का अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिया गया है। जिले में नगर निकाय के चुनाव में लागू आदर्श आचार-संहिता का पालन कराने से संबंधित पदाधिकारियों को निर्देश दिए गए है। ताकि जिले में निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण तरीके से नगर निकाय चुनाव को संपन्न करवाया जा सके।

बता दें कि निर्वाचन आयोग ने राज्य नगर पालिका आम निर्वाचन चुनाव 2022 की अधिसूचना जारी कर दी है। नगर निकाय चुनाव दो चरणों में होगा। पहले चरण का चुनाव 10 अक्टूबर को होगा जिसकी गिनती 12 अक्टूबर को की जाएगी। वहीं दूसरे चरण का मतदान 20 अक्टूबर को होगा जिसकी गिनती 22 अक्टूबर को की जाएगी।

Content Writer

Nitika