मोतिहारी पुलिस को खुली चुनौती...20 मिनट में 50 लाख रूपए लूट फरार हुए लुटेरे, पुलिस पर फेंके बम

4/27/2023 6:12:37 PM

मोतिहारीः बिहार में बदमाशों के हौसले अब इतनी बुलंदी पर हैं कि वो लूट जैसी बड़ी वारदात को अंजाम देकर आसानी से फरार हो जा रहे हैं। ताजा मामला मोतिहारी जिले से सामने आया है, जहां पर बदमाश एक ईंट भट्ठा कारोबारी के घर से 50 लाख लूट कर मौके से फरार हो गए। 

यह भी पढ़ेंः- लालू-नीतीश ने 15 साल पहले आनंद मोहन को सताया...अब उस पर घड़ियाली आंसू बहा रहे: अश्विनी चौबे



डकैतों ने पुलिस पर फेंके बम
जानकारी के मुताबिक, मामला पूर्वी चंपारण के रक्सौल का है। बताया जा रहा है कि बुधवार की रात करीब 12 बजे डकैतों ने रक्सौल थाना के ईंट भट्‌ठा कारोबारी धनंजय गुप्ता के घर 50 लाख का डाका डाला। इस डकैती से पहले का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है, जिसमें 7 से 8 की संख्या में बदमाश दिखाई दे रहे हैं। जो कि कट्‌टा, गैस कटर और सब्बल लेकर घर में जा रहे हैं। 20 मिनट में बदमाशों ने 50 लाख की लूट की घटना को अंजाम दिया। इधर, भागने के दौरान बदमाशों और पुलिस के बीच गोलीबारी हुई। पुलिस के द्वारा एक दर्जन से अधिक फायरिंग की गई। वही जवाब में डकैतों के द्वारा 2 बम फेंके गए है। गांव में रात को गोलीबारी और बम बाजी होने से ग्रामीणों के बीच भय और आक्रोश का माहौल बना हुआ हैं।

यह भी पढ़ेंः- किडनी ट्रांसप्लांट के बाद कल पहली बार पटना आएंगे लालू यादव, कई बड़े नेताओं के साथ करेंगे मुलाकात



बदमाशों ने 2 घटनाओं को दिया अंजाम
बता दें कि गुरुवार सुबह घटनास्थल पर एसपी कांतेश कुमार मिश्र ने पहुंचकर घटना का जायजा लिया है। उन्होंने बताया कि पुलिस की ओर से 7 राउंड फायरिंग की गई। डकैतों ने 2 बम पुलिस पर फेंका है। इसके अतिरिक्त पुलिस मामले की जांच कर रही है। वहीं दूसरी जगह रक्सौल से 40 कलोमीटर दूर घोड़ासहन थाना के श्रीपुर कसवा में वार्ड सदस्य राजू बैठा के घर बदमाशों ने 6 लाख की संपति लूट ली। लूटपाट के दौरान वार्ड सदस्य के विरोध करने पर उसे मारपीट कर बुरी तरह घायल कर दिया है।
 

Content Editor

Swati Sharma