बिहार में बहुत जल्द होगा RLSP का JDU में विलय, नीतीश ने मानी कुशवाहा की अधिकांश मांगें

3/11/2021 4:01:23 PM

 

पटनाः बिहार में बहुत जल्द उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी रालोसपा का नीतीश कुमार की पार्टी जदयू में विलय हो जाएगा। इसके बाद से नीतीश और कुशवाहा दोनों एक साथ एक पार्टी के रूप में दिखेंगे। दरअसल, सूत्रों का कहना है कि नीतीश ने कुशवाहा की अधिकांश मांगें मान ली है।

एक अणे मार्ग स्थित सीएम आवास में वशिष्ठ नारायण सिंह के सहयोग से उपेंद्र कुशवाहा और नीतीश कुमार के बीच 5 बार मुलाकात हुई है। हाल ही में कुशवाहा और नीतीश कुमार की बठक हुई। उस बैठक में भी वशिष्ठ नारायण सिंह मौजूद थे। बैठक में बात लगभग फाइनल हो गई। वहीं सूत्रों का कहना है कि कुशवाहा की जो मांगें थीं, उसमें से अधिकांश नीतीश कुमार ने मान ली हैं।

बता दें कि कुशवाहा और वशिष्ठ नारायण सिंह ने एक साथ आईजीआईएमएस से कोरोना का टीका लिया था। इस दौरान वशिष्ठ नारायण सिंह ने कहा था कि कुशवाहा जी हमारे पुराने साथी रहे हैं। हमारे साथ बहुत जल्द आ जाएंगे और ये भी मानिए कि आज से ही हमारे साथ आ गए हैं। इसके अतिरिक्त कुशवाहा ने भी कहा था कि हमारा संबंध दादा से काफी पुराना है और जहां तक बात नीतीश जी की है तो हम अलग कब थे कि साथ होने की बात हो रही है?

Content Writer

Nitika