बिहार में जल्द दिखेगी लव कुश समीकरण की नई तस्वीर, 14 मार्च को होगा RLSP का JDU में विलय!

3/8/2021 3:54:08 PM

 

पटनाः बिहार में जल्द ही उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी रालोसपा का जदयू में विलय होने जा रहा है। सूत्रों के अनुसार, रालोसपा अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा की अंतिम स्‍वीकृति मिलते ही पार्टी का जदयू में विलय हो जाएगा। हालांकि, अब माना जा रहा है कि यह विलय 14 मार्च तक हो सकता है।

जदयू के पूर्व प्रदेश अध्‍यक्ष एवं राज्यसभा सांसद बशिष्ठ नारायण सिंह ने कहा था कि रालोसपा के जदयू में विलय को लेकर उपेंद्र कुशवाहा से बातचीत चल रही है। यह विलय कभी भी हो सकता है। रालोसपा और जदयू के सूत्र बताते हैं कि उपेंद्र कुशवाहा की मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और वशिष्ठ नारायण सिंह से कई दौर की बातचीत हो चुकी है। 

कुशवाहा और वशिष्‍ठ नारायण ने विलय के दिए संकेत
वहीं सोमवार को उपेंद्र कुशवाहा के वशिष्‍ठ नारायण सिंह एक साथ नजर आए। दोनों ने इशारों में विलय के संकेत दिए। इस बारे में उपेंद्र कुशवाहा ने कहा कि उनके वशिष्‍ठ नारायण सिंह के साथ व्‍यक्तिगत संबंध थे, हैं और रहेंगे। कुशवाहा ने नीतीश कुमार को लेकर भी कहा कि वे उनके साथ लंबे समय तक रहे हैं और रहेंगे। वशिष्‍ठ नारायण सिंह ने भी कहा कि उपेंद्र कुशवाहा ने नीतीश कुमार के साथ लंबे समय तक काम किया है। ऐसे में कुछ भी अस्‍वभाविक नहीं है।

खुद उपेंद्र कुशवाहा करेंगे विलय का फैसलाः माधव आनंद
रालोसपा के राष्ट्रीय प्रधान महासचिव माधव आनंद ने कहा कि विलय का फैसला खुद उपेंद्र कुशवाहा ही करेंगे। बता दें कि लोकसभा चुनाव के समय एनडीए छोड़ महागठबंधन के साथ गए कुशवाहा महागठबंधन से अलग हो गए थे। इसके अतिरिक्त विधानसभा चुनाव में भी उनके हाथ निराशा ही लगी।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Nitika

Recommended News

Related News

static