तेजस्वी यादव के उप मुख्यमंत्री बनने पर खुशी से झूमे RJD कार्यकर्ता, एक-दूसरे को लगाया गुलाल

8/10/2022 4:53:23 PM

पटनाः बिहार में राजद नेता तेजस्वी यादव के उप मुख्यमंत्री बनने के बाद राजद (राष्ट्रीय जनता दल) कार्यालय में कार्यकर्ताओं में जश्न का माहौल देखा गया। कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को गुलाल लगाकर एवं मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार किया।

राजद कार्यकर्ता ने कहा कि नीतीश कुमार अभी मुख्यमंत्री बने है। आने वाले समय में तेजस्वी यादव को मुख्यमंत्री देखना चाहता हूं और नीतीश कुमार को प्रधानमंत्री बने हुए देखना चाहता हूं।

बता दें कि जनता दल (यूनाइटेड) के नेता नीतीश कुमार ने बुधवार को बिहार के मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ली। साथ ही राष्ट्रीय जनता दल के नेता तेजस्वी यादव ने भी नई सरकार में उप मुख्यमंत्री के पद की शपथ ग्रहण की।

Content Writer

Nisha thakur